एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | जयशंकर ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (68) से यहां मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक तथा विकास सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

विदेश की खबरें | जयशंकर ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

दुशांबे, 30 मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (68) से यहां मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक तथा विकास सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

जयशंकर नौवें ‘हार्ट ऑफ एशिया’ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुशांबे में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति रहमान की बधाई भी दी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, " मेरी अगवानी के लिए ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति को धन्यवाद... हमारे द्विपक्षीय आर्थिक और विकास सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। अफगान स्थिति के संबंध में उनके आकलन की सराहना की।"

ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ 1,400 किलोमीटर लंबी सीमा है और भारत के लिए यह काफी भू-रणनीतिक महत्व रखता है। भारत आतंकवाद विरोधी सहयोग के तहत इसे सैन्य सहायता मुहैया कराता रहा है। भारत ने दुशांबे के पास अयानी एयरबेस को भी विकसित किया है।

जयशंकर ने यहां ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन से इतर कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मुख्तार तलुवेर्दी से भी मुलाकात की एवं द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की समीक्षा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मुख्तार के साथ अच्छी मुलाकात हुयी। हमारे द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की उपयोगी समीक्षा की।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).