विदेश की खबरें | जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भारत की ओर से सहायता का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और उन्हें भारत की ओर से सहयोग जारी रहने का आश्वासन दिया। श्रीलंका वर्तमान में अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विदेशी विनिमय की कमी के कारण श्रीलंका एक बड़े आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। भारत ने हाल में श्रीलंका को एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी।

कोलंबो, 28 मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और उन्हें भारत की ओर से सहयोग जारी रहने का आश्वासन दिया। श्रीलंका वर्तमान में अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विदेशी विनिमय की कमी के कारण श्रीलंका एक बड़े आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। भारत ने हाल में श्रीलंका को एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी।

जयशंकर यहां देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता और सात सदस्यीय बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हैं। राष्ट्रपति गोटबाया से बातचीत में जयशंकर ने दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात कर खुशी हुई। हमारे करीबी संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा की। भारत के सहयोग और समझ को जारी रखने का आश्वासन दिया।” राष्ट्रपति गोटबाया ने ऋण देने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री महिंदा के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने भारत द्वारा निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री राजपक्षे का धन्यवाद। हमारी बातचीत के बाद कुछ उल्लेखनीय काम किये गए: 1. बौद्ध संस्कृति और धरोहर के समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। 2. ‘जयपुर फुट’ लगाने पर जाफना में आयोजित हुए शिविर का डिजिटल माध्यम से दौरा किया।”

जयपुर फुट एक रबर आधारित ‘प्रोस्थेटिक’ पैर है जो उन व्यक्तियों के काम आता है जो घुटने के नीचे विकलांग होते हैं। इसे 1968 में पंडित रामचंद्र शर्मा और ऑर्थोपेडिक सर्जन पी के सेठी ने विकसित किया था। जयशंकर ने युवा और खेल मंत्री नमल राजपक्षे के साथ भारत की सूचना तकनीकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कार्यालय का भी दौरा किया।

इससे पहले भारत के विदेश मंत्री ने वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे से मुलाकात की और द्वीपीय राष्ट्र की आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान विदेशी विनिमय संकट के दौरान भारत द्वारा दी गई सहायता पर चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया, “वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे के साथ मुलाकात कर दौरे की शुरुआत की। आर्थिक स्थिति पर भारत की सहायता पर चर्चा की। हम पड़ोसी प्रथम की नीति पर चल रहे हैं।”

जयशंकर का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब संकट से निपटने में श्रीलंका सरकार की नाकामी के विरुद्ध लोग खुलकर बोल रहे हैं। जयशंकर मुख्य रूप से बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वह श्रीलंका के नेताओं के साथ सभी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेंगे।

बिम्सटेक में भारत के अतिरिक्त बांग्लादेश, म्यांमा, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। श्रीलंका, ‘बंगाल की खाड़ी बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल’ (बिम्सटेक) समूह का वर्तमान अध्यक्ष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को डिजिटल माध्यम से इस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\