विदेश की खबरें | जयशंकर तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे, जहां वह श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

कोलंबो, पांच जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे, जहां वह श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्द्धना के निमंत्रण पर पांच से सात जनवरी तक हो रही जयशंकर की यह यात्रा इस साल की उनकी पहली विदेश यात्रा है। यह श्रीलंका में भी नये साल में किसी विदेशी मंत्री की पहली यात्रा है।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयामों पर अपने समकक्ष तथा श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विदेश मंत्री एस जयशंकर इस साल की अपनी पहली विदेश यात्रा पर कोलंबो पहुंचे हैं। वह राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्द्धना से तथा अन्य कई गणमान्यों और कारोबारी नेताओं से मुलाकात करेंगे।’’

यात्रा से पहले नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों द्वारा आपसी हित के सभी क्षेत्रों में उनके करीबी और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए दी जाने वाली प्राथमिकता को रेखांकित करती है।

करीब तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई प्रधानमंत्री राजपक्षे की डिजिटल वार्ता हुई थी जिसमें दोनों पक्षों ने आतंकवाद निरोधक सहयोग, समुद्री सुरक्षा तथा व्यापार और निवेश जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और विस्तार देने पर सहमति जताई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड