देश की खबरें | जयराम ठाकुर की ‘सलाह’ पर मंडी का दौरा नहीं किया : कंगना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत के इस बयान को लेकर राज्य में विपक्षी दल पर कटाक्ष किया कि उन्होंने मंडी में बादल फटने की घटनाओं से प्रभावित इलाकों का दौरा भाजपा नेता जयराम ठाकुर की “सलाह” पर नहीं किया।
शिमला, चार जुलाई हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत के इस बयान को लेकर राज्य में विपक्षी दल पर कटाक्ष किया कि उन्होंने मंडी में बादल फटने की घटनाओं से प्रभावित इलाकों का दौरा भाजपा नेता जयराम ठाकुर की “सलाह” पर नहीं किया।
कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि कंगना के इस बयान से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ठाकुर नाराज हो गए हैं।
हिमाचल में मौसम संबंधी घटनाओं के कारण 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 14 की मौत बादल फटने, आठ की अचानक बाढ़ आने, एक की भूस्खलन से और सात लोगों की मौत बाढ़ के पानी में बह जाने से हुई है। सबसे ज्यादा लोगों की मौत मंडी में हुई है, जहां बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की 10 घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है।
रनौत ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में लगभग हर साल बाढ़ के कारण होने वाली तबाही को देखना दिल दहलाने वाला है। मैंने सेराज और मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाना चाहा, लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुझे सलाह दी कि प्रभावित इलाकों में संपर्क बहाल होने तक इंतजार करें।”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश जा रही हूं। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगी। मैं हर परिस्थिति में हिमाचल प्रदेश के साथ खड़ी हूं। जय हिंद!”
इससे एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में रनौत की अनुपस्थिति के बारे में पूछे गए सवालों को टालने का प्रयास किया था।
उन्होंने कहा था, “हमें स्थानीय लोगों की चिंता है और हम उनके लिए जीते-मरते हैं। जो चिंतित नहीं हैं, उनके बारे में हम टिप्पणी नहीं कर सकते।”
इस टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रनौत को ठाकुर से बात करने की सलाह दी और कहा कि ठाकुर ‘‘गुस्सा हो रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

