Jaipur: महिला को खाना खिलाने के बहाने एंबुलेंस में बुलाकर 2 ड्राइवरों ने किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस
जयपुर आयुक्तालय के मोतीडूंगरी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय एक विवाहिता ने एक एम्बुलेंस चालक और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. नाधिकारी सुरेन्द्र पंचोली ने बुधवार को बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार घटना सोमवार की है.
जयपुर, 26 मई. जयपुर आयुक्तालय के मोतीडूंगरी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय एक विवाहिता ने एक एम्बुलेंस चालक और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. नाधिकारी सुरेन्द्र पंचोली ने बुधवार को बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार घटना सोमवार की है. शिकायत के अनुसार आरोपी एम्बुलेंस चालक ने पीडि़ता को खाना खिलाने के बहाने एम्बुलेंस में बिठाया और रास्ते में अपने एक और दोस्त को भी साथ लेकर एक सुनसान इलाके में दोनों ने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया. यह भी पढ़ें- Rajasthan: खुद को 'भगवान' बताने वाले तपस्वी बाबा योगेंद्र मेहता ने किया 4 महिलाओं का रेप, जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
Rajasthan | Woman allegedly gang-raped by two ambulance drivers who lured her into the ambulance for food in Jaipur; an investigation is underway, say police
— ANI (@ANI) May 26, 2021
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर एम्बुलेंस चालक आरोपी सुरेन्द्र योगी ओर उसके दोस्त महेन्द्र मीणा को हिरासत मे ले लिया गया है ओर उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया और मेडिकल जांच करवा ली गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

