देश की खबरें | जैन ने बच्चों में मूत्र संबंधी समस्याओं का पता लगाने वाले उपकरण का एलएनजेपी में किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में एक उच्च तकनीक वाले चिकित्सा उपकरण का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, 23 मार्च दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में एक उच्च तकनीक वाले चिकित्सा उपकरण का उद्घाटन किया।

यह उपकरण कैमरे के माध्यम से मूत्राशय की समस्याओं का पता लगा सकता है और इससे मूत्र संबंधी तथा जठरांत्र संबंधी रोगों से पीड़ित बच्चों के इलाज में मदद मिलेगी।

मंत्री ने ट्विटर पर दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी सुविधा में ‘‘अपनी तरह की पहली वीडियो-यूरोडायनामिक प्रणाली’’ के उद्घाटन की तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ यह उन्नत उपकरण कैमरे के माध्यम से मूत्राशय की समस्याओं का पता लगा सकता है और इससे मूत्र संबंधी तथा जठरांत्र संबंधी रोगों से पीड़ित बच्चों के इलाज में मदद मिल सकती है..’’

जैन ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा था कि दिल्ली में कोविड-19 का पहला मामला मार्च 2020 में सामने आया था और तब से राष्ट्रीय राजधानी में एलएनजेपी अस्पताल ने वैश्विक महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ब्रिटिश काल के दौरान निर्मित एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में से एक है। मध्य दिल्ली में स्थित इस अस्पताल में 2,000 बिस्तरों की व्यवस्था है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट