एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी गई, हालत स्थिर: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक निजी कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को शनिवार को प्लाज्मा थैरेपी दी गई और अब उनकी हालत स्थिर है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी गई, हालत स्थिर: सूत्र
जियो

नयी दिल्ली, 20 जैन दिल्ली के एक निजी कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को शनिवार को प्लाज्मा थैरेपी दी गई और अब उनकी हालत स्थिर है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय मंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है और चिकित्सक उनकी लगातार देखरेख कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में 5 दिन के सरकारी क्वॉरेंटाइन को लेकर केजरीवाल सरकार और LG आमने-सामने, सीएम ने पूछा दिल्ली में अलग नियम क्यों.

जैन की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक सरकारी अस्पताल से मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।

सूत्र ने बताया, ‘‘दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी गई। अब उनकी हालत स्थिर है।’’

यह भी पढ़े | वित्त मंत्रालय ने पेंशन कोष में चीन से निवेश पर पाबंदी लगाने का किया प्रस्ताव.

जैन को पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उन्हें निमोनिया है तथा शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो गया है इसलिए उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

जैन के बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).