देश की खबरें | जेल में बंद बिश्नोई पाकिस्तानी गैंगस्टर को वीडियो में ईद की मुबारकबाद देता नजर आया; जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगस्त 2023 से यहां साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कथित तौर पर वीडियो कॉल पर पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से बात करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो मंगलवार को सामने आया, जिसके बाद गुजरात सरकार ने जांच के आदेश दिए।

अहमदाबाद, 18 जून अगस्त 2023 से यहां साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कथित तौर पर वीडियो कॉल पर पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से बात करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो मंगलवार को सामने आया, जिसके बाद गुजरात सरकार ने जांच के आदेश दिए।

यह वीडियो 19 सेकंड का है। इसमें बिश्नोई ईद-उल-अजहा (भारत में 17 जून को मनाया गया) के मौके पर भट्टी को मुबारकबाद देते हुए दिखाई दे रहा है, जिस पर भट्टी कहता है कि यह त्योहार पाकिस्तान में अगले दिन मनाया जाएगा। यह सुनकर बिश्नोई भट्टी से कहता है कि वह ईद की मुबारकबाद देने के लिए कल उसे फोन करेगा।

‘पीटीआई’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए।

सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने पहले ही वीडियो की सामग्री की जांच के आदेश दे दिए हैं। गृह विभाग मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अधीन आता है।

ऋषिकेश ने कहा, ‘‘मुझे इस मामले के बारे में आज (मंगलवार) सुबह ही पता चला। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने पहले ही इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं और अधिकारियों से विस्तार से जांच करने को कहा है। कथित वीडियो से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी, जैसे कि यह नया है या पुराना।’’

बिश्नोई को अगस्त 2023 में गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में उसकी भूमिका की जांच के लिए अहमदाबाद लाया गया था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और वह साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद है।

पंजाब पुलिस के अनुसार, बिश्नोई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड था। मुंबई पुलिस ने यह भी पाया है कि 14 अप्रैल, 2024 को अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी के पीछे भी बिश्नोई गिरोह का ही हाथ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\