देश की खबरें | जहांगीरपुरी हिंसा: अदालत ने 14 आरोपियों को हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने शहर के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा में एक पुलिस उप-निरीक्षक को कथित तौर पर गोली मारने वाले 21 वर्षीय एक व्यक्ति सहित दो लोगों को रविवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली की एक अदालत ने शहर के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा में एक पुलिस उप-निरीक्षक को कथित तौर पर गोली मारने वाले 21 वर्षीय एक व्यक्ति सहित दो लोगों को रविवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने मोहम्मद असलम और एक अन्य सह-आरोपी मोहम्मद अंसार को सोमवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि अन्य 12 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले के सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने आरोप लगाया कि अंसार और असलम मुख्य साजिशकर्ता थे जिन्हें 15 अप्रैल को ‘शोभा यात्रा’ निकाले जाने के बारे में पता चला और उन्होंने साजिश रची।

पुलिस ने कहा कि असलम और अंसार से हिरासत में पूछताछ की जरूरत है ताकि बड़ी साजिश और अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने जहांगीरपुरी के सीडी पार्क में एक झुग्गी बस्ती के निवासी असलम के पास से एक पिस्तौल बरामद की, जिसका उसने कथित तौर पर अपराध के दौरान इस्तेमाल किया था।

पुलिस ने अदालत को बताया कि शनिवार की शाम दो समुदायों के बीच झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई थी जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120 बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तथा प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों के दौरान 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज