एजेंसी न्यूज

Jaguar Fighter Plane Crash: जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में घायल पायलट को किरकी के प्रमुख सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया

गुजरात के जामनगर जिले में दो अप्रैल को भारतीय वायु सेना के जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में घायल हुए पायलट को पुणे के किरकी स्थित सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Jaguar Fighter Plane Crash: जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में घायल पायलट को किरकी के प्रमुख सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुणे, 5 अप्रैल : गुजरात के जामनगर जिले में दो अप्रैल को भारतीय वायु सेना के जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में घायल हुए पायलट को पुणे के किरकी स्थित सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला दो सीटों वाला वायुसेना का जगुआर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई थी, जबकि जामनगर स्थित वायुसेना के 224 स्क्वाड्रन के ग्रुप कैप्टन मनीष कुमार सिंह (43) घायल हो गए थे.

सेना की चिकित्सा कोर के सूत्रों ने कहा, ‘‘ग्रुप कैप्टन मनीष कुमार सिंह को दाहिने पैर में टिबिया और फिबुला की हड्डी में फ्रैक्चर होने का पता चला था और इस घटना में उन्हें आग से जलने की चोटें भी आई थीं. पहले उनका जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को उन्हें किरकी के सैन्य अस्पताल (एमएच) में स्थानांतरित कर दिया गया. उनकी हालत स्थिर है. ’’ यह भी पढ़ें : वडोदरा हादसे का आरोपी रक्षित चौरसिया शराबी नहीं, गांजा पीकर चला रहा था कार, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने बताया कि किरकी का सैन्य अस्पताल सशस्त्र बलों का प्रमुख आर्थोपेडिक संस्थान है. यह सशस्त्र बलों का एकमात्र ऐसा केंद्र भी है जो विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी की चोटों के इलाज के लिए जाना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).