एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जगन ने युवाओं से आंध्र सरकार की 'विफलताओं' को उजागर करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को पार्टी के युवाओं से तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार के कथित 'जनविरोधी एजेंडे' का सक्रिय रूप से सामना करने का आह्वान किया।

देश की खबरें | जगन ने युवाओं से आंध्र सरकार की 'विफलताओं' को उजागर करने का आग्रह किया

अमरावती, एक जुलाई युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को पार्टी के युवाओं से तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार के कथित 'जनविरोधी एजेंडे' का सक्रिय रूप से सामना करने का आह्वान किया।

ताडेपल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में वाईएसआरसीपी युवा शाखा की बैठक को संबोधित करते हुए रेड्डी ने सदस्यों से लोगों से जुड़ने, जनता की चिंताओं को उजागर करने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की कथित 'विफलताओं और अत्याचारों' का मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

रेड्डी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "यह आपके नेतृत्व का करने का समय है - लोगों के पास जाएं, पार्टी (वाईएसआरसीपी) में प्रभावशाली लोगों को लाएं और सरकार के कथित गलत कामों को ऑनलाइन और जमीनी स्तर पर उजागर करें।"

वाईएसआरसीपी के बनने को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने सिर्फ दो विधायकों के साथ शुरुआत की थी और राजनीतिक अलगाव के बावजूद बाधाओं को पार करते हुए 2010 के बाद के उपचुनावों में भारी समर्थन हासिल किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 के चुनावों के बाद तेदेपा ने वाईएसआरसीपी के 67 में से 23 विधायकों को अपने पाले में कर लिया था और कहा कि पार्टी ने दबाव का सामना किया और पूरे समय लोगों के साथ मजबूती से खड़ी रही।

वाईएसआरसीपी संस्थापक ने घोषणा की कि युवा शाखा के लिए क्षेत्रवार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे, जिनमें भविष्य में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले होनहार नेता शामिल होंगे।

इस बीच, सत्तारूढ़ तेदेपा की ओर से इसपर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).