देश की खबरें | जगन मोहन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की, पोलावरम परियोजना के लिए धन मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और पोलावरम परियोजना के लिए धन, राज्य का लंबित बिजली बकाया समेत अन्य मांगें दोहराईं।

अमरावती, पांच जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और पोलावरम परियोजना के लिए धन, राज्य का लंबित बिजली बकाया समेत अन्य मांगें दोहराईं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया कि पोलावरम परियोजना के लिए 55,549 करोड़ रुपये की धनराशि काफी समय से लंबित है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि परियोजना कार्य में तेजी लाने के लिए पहले चरण के निर्माण में 17,144 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी, जिस पर संबंधित विभाग विचार कर रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की एक विज्ञप्ति के मुताबिक जगन ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पहले चरण के निर्माण के लिए 12,911 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है, लेकिन 36 गांवों के विस्थापित लोगों के लिए राहत पैकेज अभी तक नहीं दिया गया है। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री ने पहले चरण के तहत निर्माण के लिए 17,144 करोड़ रुपये का अनुरोध किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य सरकार के अपने कोष से परियोजना पर खर्च किए गए 1,310 करोड़ रुपये की तुरंत भरपाई करने का भी अनुरोध किया।

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के अनुसार, पोलावरम सिंचाई परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया है। अधिनियम के अनुसार, केंद्र सरकार परियोजना को क्रियान्वित करेगी और पर्यावरण, वन तथा पुनर्वास एवं पुनर्वास मानदंडों सहित सभी जरूरी मंजूरी प्राप्त करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि दिन में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें