खेल की खबरें | जाधव, शेख की अर्धशतकीय पारियों से महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केदार जाधव (45 गेंद में नाबाद 84 रन) और नौशाद शेख (44 गेंद में नाबाद 78) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 166 रन की अटूट साझेदारी के दम पर महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी के मैच में मंगलवार को छत्तीसगढ़ को आठ विकेट से हराया।

वडोदरा, 12 जनवरी केदार जाधव (45 गेंद में नाबाद 84 रन) और नौशाद शेख (44 गेंद में नाबाद 78) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 166 रन की अटूट साझेदारी के दम पर महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी के मैच में मंगलवार को छत्तीसगढ़ को आठ विकेट से हराया।

छत्तीसगढ़ ने यहां के एफबी कालोनी मैदान में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 192 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया । लक्ष्य का पीछा करते समय महाराष्ट्र की टीम सलामी बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड़ (15) और कप्तान राहुल त्रिपाठी (14) के विकेट सस्ते में गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन जाधव और शेख ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिला दी।

भारतीय टीम के लिए एकदिवसीय और टी20 खेल चुके जाधव ने अपनी पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के लगाये जबकि शेख ने 10 चौके और दो छक्के लगाये।

इससे पहले ऋषभ तिवारी (44), शशांक चंद्राकर (44), कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया (42) और शशांक सिंह (आठ गेंद में नाबाद 24) की बेहतरीन बल्लेबाजी से छत्तीसगढ़ ने बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

रिलायंस मैदान पर खेले गये मैच में बड़ौदा ने केदार देवधर की नाबाद 49 रन की पारी से हिमाचल प्रदेश को चार विकेट से हराया।

हिमाचल की टीम 20 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गयी। बड़ौदा ने एक ओवर बाकी रहते छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में गुजरात ने उत्तराखंड को 73 रन से हराया। गुजरात के पांच विकेट पर 172 रन के जवाब में उत्तराखंड की टीम आठ विकेट पर सिर्फ 99 रन बना सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\