एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | जबेउर , वाटसन विम्बलडन के चौथे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब उनका सामना पूर्व चैम्पियन एंजेलिक कर्बर या एलिसे मर्टेंस से होगा ।

खेल की खबरें | जबेउर , वाटसन विम्बलडन के चौथे दौर में

अब उनका सामना पूर्व चैम्पियन एंजेलिक कर्बर या एलिसे मर्टेंस से होगा ।

जबेउर पिछले साल यहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी ।

ब्रिटेन की हीथर वाटसन भी पहली बार चौथे दौर में पहुंच गई जिन्होंने स्लोवेनिया की काजा जुवान को 7 . 6, 6 . 2 से मात दी । वह 12वीं बार यहां एकल वर्ग में खेल रही है ।

अब उनका सामना जर्मनी की जुले नीमेइयेर से होगा ।

क्वालीफायर जैक सोक विम्बलडन के तीसरे दौर में पहुंचने वाले आठवें अमेरिकी पुरूष हो गए जिन्होंने मैक्सिम क्रेसी को 6 . 4, 6 . 4, 3 . 6, 7 . 6 से मात दी ।

विम्बलडन में 1995 के बाद पहली बार तीसरे दौर में 32 में से आठ खिलाड़ी अमेरिकी हैं । सोक ने तीन बार युगल वर्ग में ग्रैंडस्लैम जीते हैं जिनमें से दो बार विम्बलडन में ही विजय पाई है ।

अब उनका सामना आस्ट्रेलिया के क्वालीफायर जासन कुबलेर से होगा ।

फ्रांसिस टियाफो पहली बार विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंच गए जिन्होंने कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को 3 . 6, 7 . 6, 7 . 6, 6 . 4 से मात दी । अब उनका सामना युगो हुम्बर्ट या डेविड गोफिन से होगा ।

येलेना ओस्टापेंको भी लाटविया की इरिना कामेलिया बेगू को 3 . 6, 6 . 1, 6 . 1 से हराकर चौथे दौर में पहुंच गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).