जम्मू: धूप और गर्मी सहकर गृह नगर की ओर पैदल चले श्रमिक

उनका आरोप है कि सरकार उनकी दिक्कतों को अनदेखा कर रही है।

जमात

जम्मू, 15 मई चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी की परवाह न करते हुए कई प्रवासी मजदूर जम्मू से हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृह नगरों की ओर निकल लिये हैं।

उनका आरोप है कि सरकार उनकी दिक्कतों को अनदेखा कर रही है।

लॉकडाउन के कारण कई दिनों से जम्मू में फंसे रहने के बाद 150 श्रमिक बृहस्पतिवार को कंधे पर अपना सारा सामान लिए घर की ओर पैदल निकल पड़े।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के निवासी सुरेंद्र ने कहा, “कोई हमारे लिए नहीं सोचता। हम जम्मू से पैदल सैकड़ों किलोमीटर चल कर आए लेकिन किसी ने भी हमें रोक कर नहीं पूछा कि हम कहां जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास पानी और खाना नहीं है। हमारे लिए कोई वाहन या बस नहीं रुकी। हमें भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है।”

उत्तर प्रदेश के निवासी प्रवासी श्रमिकों ने सरकार पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कश्मीरी छात्रों और श्रमिकों को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से बसों और ट्रेनों से वापस लाया जा सकता है तो उसी बस और ट्रेन से उन्हें उनके गृह नगर क्यों नहीं भेजा जा सकता।

मेरठ के निवासी ताहिरदीन ने कहा, “कश्मीरी छात्रों और श्रमिकों को यथासंभव सुविधाएं देकर वापस लाया गया लेकिन सरकार ने हमें नजरअंदाज किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू