देश की खबरें | यह दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत दुखद है : बेंगलुरू भगदड़ पर बोले द्रविड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न में बेंगलुरू में 11 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया ।
नयी दिल्ली, 10 जून महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न में बेंगलुरू में 11 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया ।
यह हादसा बुधवार को हुआ जब बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिये ढाई लाख लोग जमा हुए थे । इससे मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए ।
भारत के पूर्व कोच और कप्तान द्रविड़ ने एनडीटीवी से कहा ,‘‘ यह काफी निराशाजनक है । बहुत दुखद । मेरी संवेदनायें उन लोगों के साथ है ।’’
आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच द्रविड़ ने कहा कि शहर की खेल संस्कृति को देखते हुए यह घटना और भी दर्दनाक है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ यह खेलों का शौकीन शहर है । मैं इसी शहर से हूं । लोग क्रिकेट की नहीं , हर खेल को पसंद करते हैं और टीमों को फॉलो करते हैं । फुटबॉल टीम को या कबड्डी टीम ।’’
द्रविड़ ने कहा ,‘‘ आरसीबी के प्रशंसक बहुत बड़ी संख्या में हैं । यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है । घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के प्रति हमारी संवेदना है ।’’
हादसे के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था । वहीं आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को छह जून को गिरफ्तार कर लिया गया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

