देश की खबरें | भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी: कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन की बात करना ‘जल्दबाजी’ है।

बेंगलुरु, 17 जुलाई जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन की बात करना ‘जल्दबाजी’ है।

कुमारस्वामी ने यहां विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि कर्नाटक में उसकी सरकार को किसानों के आत्महत्या करने की घटनाओं की कोई चिंता नहीं है।

संसदीय चुनावों के लिए जद (एस) के भाजपा के साथ हाथ मिला सकने की खबरों को लेकर कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘(लोक सभा) चुनावों में अभी आठ-नौ महीने हैं। देखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का जिक्र किए बिना कहा कि विपक्ष की बैठक को लेकर यहां सड़कों पर बैनर लगाए गए हैं और वे यह दिखाना चाहते हैं, जैसे कि उन्होंने कोई ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जो पहले कोई नहीं कर पाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस भ्रम में है कि जद (एस) समाप्त हो गई है।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मई में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135, भाजपा ने 66 और जद (एस) ने 19 सीट जीती थीं।

कुमारस्वामी ने मीडिया में जारी खबरों के हवाले से कहा कि कर्नाटक में 42 किसानों ने आत्महत्या कर ली और राज्य में कांग्रेस की सरकार को इसे लेकर कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से ऐसे कदम नहीं उठाने को लेकर अपील तक नहीं की।

सिम्मी ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\