देश की खबरें | भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी: कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और भारतीय जनता दल (भाजपा) के बीच गठबंधन की बात करना ‘जल्दबाजी’ है।

बेंगलुरु, 17 जुलाई जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और भारतीय जनता दल (भाजपा) के बीच गठबंधन की बात करना ‘जल्दबाजी’ है।

कुमारस्वामी ने यहां विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि कर्नाटक में उसकी सरकार को किसानों के आत्महत्या करने की घटनाओं की कोई चिंता नहीं है।

संसदीय चुनावों के लिए जद (एस) के भाजपा के साथ हाथ मिला सकने की खबरों को लेकर कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘(लोक सभा) चुनावों में अभी आठ-नौ महीने हैं। देखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का जिक्र किए बिना कहा कि विपक्ष की बैठक को लेकर यहां सड़कों पर बैनर लगाए गए हैं और वे यह दिखाना चाहते हैं, जैसे कि उन्होंने कोई ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जो पहले कोई नहीं कर पाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस भ्रम में है कि जद (एस) समाप्त हो गई है।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मई में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135, भाजपा ने 66 और जद (एस) ने 19 सीट जीती थीं।

कुमारस्वामी ने मीडिया में जारी खबरों के हवाले से कहा कि कर्नाटक में 42 किसानों ने आत्महत्या कर ली और राज्य में कांग्रेस की सरकार को इसे लेकर कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से ऐसे कदम नहीं उठाने को लेकर अपील तक नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान