देश की खबरें | शराब छोड़े आठ वर्ष हो गए, जीवन काफी बदल गया: पूजा भट्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोमवार को कहा कि उन्हें शराब से दूरी बनाए आठ वर्ष हो गए और इस पूरी यात्रा में जीवन काफी बदल गया है।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोमवार को कहा कि उन्हें शराब से दूरी बनाए आठ वर्ष हो गए और इस पूरी यात्रा में जीवन काफी बदल गया है।

'डैडी', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'सड़क' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जीवन से जुड़ी यह जानकारी साझा की।

पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी सेल्फी साझा की जिसमें लिखा हुआ था, ‘‘आज शराब छोड़े आठ वर्ष हो गए। शुक्रिया, मेहरबानी, करम।’’

इस पोस्ट में उन्होंने स्कॉटलैंड के लेखक जोहान हैरी का एक उद्धरण भी साझा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘तुम अकेले नहीं हो, हम तुमसे प्रेम करते हैं।’ हमें नशे के आदी लोगों के प्रति सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत तौर पर इसी प्रकार का बर्ताव करना चाहिए।’’

भट्ट ने लिखा, ‘‘हम नशा करने वालों के लिए सौ वर्षों से नफरत के गीत गाते आ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें हमेशा से ही उनके लिए प्रेम गीत गाने चाहिए थे... क्योंकि नशे की लत का विपरीत संयम नहीं है, बल्कि नशे की लत का विपरीत संबंध है। जोहान हैरी।’’

पूजा भट्ट ने शराब पीने की अपनी लत के बारे में कई बार खुलकर बात की है। भट्ट ने कहा था कि उन्हें लगा कि वह ‘‘लत के जाल में फंस गई हैं और इससे बाहर निकलने का एकमात्र तरीका यही है कि मैं खुद इसे स्वीकार करूं’’ और बस फिर मैंने शराब पीनी छोड़ दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\