एजेंसी न्यूज

आईटीएफ अध्यक्ष ने नौकरियां बचाने के लिये अपने वेतन में 30 प्रतिशत कटौती की

आईटीएफ ने अपने कई टूर्नामेंट को स्थगित या रद्द कर दिया है जिनमें पुरुष चैलेंजर टूर और महिला टेनिस टूर भी शामिल हैं। अगले सप्ताह से बुडापेस्ट में होने वाला पहला फेड कप फाइनल्स भी स्थगित कर दिया गया है।

आईटीएफ अध्यक्ष ने नौकरियां बचाने के लिये अपने वेतन में 30 प्रतिशत कटौती की

एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट पिछले महीने के शुरू से ही निलंबित कर दिये गये थे और विंबलडन के रद्द होने के कारण उनकी 13 जुलाई तक वापसी की संभावना भी नहीं है।

आईटीएफ ने अपने कई टूर्नामेंट को स्थगित या रद्द कर दिया है जिनमें पुरुष चैलेंजर टूर और महिला टेनिस टूर भी शामिल हैं। अगले सप्ताह से बुडापेस्ट में होने वाला पहला फेड कप फाइनल्स भी स्थगित कर दिया गया है।

महासंघ ने कहा कि नौकरियों को बचाने की उसकी योजना में आईटीएफ के लगभग आधे कर्मचारियों को अवकाश पर भेजना भी शामिल है।

हगर्टी ने कहा, ‘‘हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं वह हमारे संगठन और खेल के लिये बुनियादी चुनौती है। ’’

आईटीएफ बोर्ड के अन्य सदस्यों ने भी अपने वेतन में 20 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).