एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आईटीसी अपने होटल कारोबार के लिए ‘एसेट-राइट’ रणनीति अपनाएगी: पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटीसी लिमिटेड अपने होटल कारोबार के लिए ‘एसेट-राइट’ रणनीति को अपनाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समूह प्रतिस्पर्धी बना रहे और बेहतर प्रदर्शन जारी रखे।

जरुरी जानकारी | आईटीसी अपने होटल कारोबार के लिए ‘एसेट-राइट’ रणनीति अपनाएगी: पुरी

सैन फ्रांसिस्को, सात सितंबर आईटीसी लिमिटेड अपने होटल कारोबार के लिए ‘एसेट-राइट’ रणनीति को अपनाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समूह प्रतिस्पर्धी बना रहे और बेहतर प्रदर्शन जारी रखे।

आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने यह बात कही।

कोलकाता स्थित विविध व्यवसायों में शामिल समूह आईटीसी और वेलकम जैसे ब्रांड नामों के तहत होटल संचालित करता है।

जब कोई कंपनी कारोबार विस्तार के लिए लंबी समय के लिए संपत्तियों को पट्टे पर लेती है या उन्हें खरीद लेती है, तो इसे ‘एसेट-राइट’ रणनीति कहते हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने आतिथ्य कारोबार के लिए विदेशी बाजारों में संभावनाएं तलाश रही है।

पुरी के अनुसार, पर्यटन और होटल उद्योग महामारी के बाद पटरी पर आ रहा है और कंपनी विघटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी तथा वैकल्पिक संरचना की संभावनाएं तलाशेगी।

आईटीसी होटल कारोबार को अलग करने की संभावनाओं के बारे में पूछने पर पुरी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘एक बार चीजों को अंतिम रूप देने और हमारे पास अंतिम प्रस्ताव आने के बाद हम इस बारे में जानकारी साझा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).