जरुरी जानकारी | आईटीसी लिमिटेड का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 5,070 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विविध क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर कर तीसरी तिमाही में 23.09 प्रतिशत बढ़कर 5,070.09 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी विविध क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर कर तीसरी तिमाही में 23.09 प्रतिशत बढ़कर 5,070.09 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

आईटीसी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 4,118.80 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इस दौरान कंपनी की परिचालन आय भी 3.56 प्रतिशत बढ़कर 19,020.65 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 18,365.80 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि, आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी का कुल खर्च 3.29 प्रतिशत घटकर 12,772.27 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 13,207.28 करोड़ रुपये था।

बीएसई में शुक्रवार को आईटीसी लिमिटेड का शेयर 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 380.50 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\