देश की खबरें | सिक्किम में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

गंगटोक, छह अगस्त सिक्किम में 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी के जवान ने किशोरी के साथ अपने सरकारी आवास पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण किशोरी गर्भवती हो गयी। उन्होंने कहा कि यह घटना पाकयोंग जिले के रंगपो कस्बे की है।

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक स्थानीय लड़के ने भी महीनों तक किशोरी का यौन शोषण किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी लड़के को भी हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आईटीबीपी के एक सहायक उप-निरीक्षक ने रंगपो कस्बे में राजभवन के शीतकालीन शिविर में अपने आवासीय क्वार्टर में अप्रैल से किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस सिलसिले में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के रहने वाले सहायक उप-निरीक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

इसी शिकायत में लड़की की मां ने आरोप लगाया कि स्थानीय लड़का भी फरवरी से उसका यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़के को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि रंगपो में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू