खेल की खबरें | जुलाई से फुटबाल प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दे सकता है इटली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इटालियन फुटबाल महासंघ ने सोमवार को 40 पेज का दस्तावेज जारी करके सिरी ए को 20 जून से शुरू करने के लिये नये लेकिन कड़े नियम जारी किये।

इटालियन फुटबाल महासंघ ने सोमवार को 40 पेज का दस्तावेज जारी करके सिरी ए को 20 जून से शुरू करने के लिये नये लेकिन कड़े नियम जारी किये।

दस्तावेज में कहा गया है कि टीमों को अलग अलग समय पर मैदान पर उतरना होगा और वहां से बाहर निकलना होगा। स्टेडियम में केवल 300 लोगों को ही आने की अनुमति होगी जिनमें खिलाड़ी, स्टाफ और पत्रकार भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

इटालियन मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार हालांकि फुटबाल महासंघ अगली बैठक में सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति देने पर चर्चा कर सकता है।

महासंघ के अध्यक्ष गैब्रियल ग्रेविना ने कहा, ‘‘यह कुछ ऐसा है जिसे मैं वास्तव में दिल से चाहता हूं। एक स्टेडियम जिसकी क्षमता 60 हजार दर्शकों की है वहां जरूरी उपायों के साथ सीमित संख्या में दर्शकों के लिये जगह बन सकती है।’’

यह भी पढ़े | भाभी कहां हैं माही भाई: जब इंस्टाग्राम पर साक्षी से युजवेंद्र चहल ने धोनी के बारे में पूछा.

सीरि ए में अभी 124 मैच खेले जाने हैं जो कि 43 दिन में खेले जाएंगे। इनमें से अधिकतर मैच रात में होंगे। जुलाई और अगस्त में देश में गर्मी को देखते हुए कोई भी मैच शाम पांच बजकर 15 मिनट से पहले नहीं खेला जाएगा।

युवेंटस लगातार नौवें खिताब की तलाश है। उसने अभी लैजियो पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। तीसरे स्थान पर काबिज मिलान उससे नौ अंक पीछे है लेकिन उसने युवेंटस से एक मैच कम खेला है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट