इटली के प्रधानमंत्री ने कहा अभी शुरू नहीं हो सकती फुटबाल चैंपियनशिप
कोंटे ने कहा कि वह खिलाड़ियों को चार मई से व्यक्तिगत अभ्यास की अनुमति देंगे जबकि टीमें 18 मई से साथ में अभ्यास कर सकती हैं।
इटली में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है और कोंटे भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे। इटली में कोविड-19 से 26,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
कोंटे ने कहा कि वह खिलाड़ियों को चार मई से व्यक्तिगत अभ्यास की अनुमति देंगे जबकि टीमें 18 मई से साथ में अभ्यास कर सकती हैं।
लेकिन कोंटे ने यह नहीं कहा कि सेरी ए चैंपियनशिप कब शुरू की जा सकती है जो नौ मार्च से ठप्प है। सेरी ए तालिका में युवेंटस ने अभी लैजियो पर एक अंक की बढ़त बना रखी है।
कोंटे ने कहा, ‘‘चैंपियनशिप तभी शुरू की जाएगी जबकि ऐसा करना सुरक्षित होगा। ’’
इटालियन फुटबाल के प्रमुख गुरुवार को सेरी ए सत्र 30 जून से दो अगस्त तक बढ़ाने पर सहमत हो गये थे।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

