ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा: 72 घंटे में मिल सकती है दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक लौटे कोरोना पॉजिटिव शख्स की रिपोर्ट

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो व्यक्तियों में से एक के नमूने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट अगले दो या तीन दिन में आने की उम्मीद है। दोनों व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाए गए थे और उनमें से एक में रोग के लक्षण ''डेल्टा स्वरूप से अलग'' थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बेंगलुरु: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से लौटे दो व्यक्तियों में से एक के नमूने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट अगले दो या तीन दिन में आने की उम्मीद है. दोनों व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाए गए थे और उनमें से एक में रोग के लक्षण ''डेल्टा स्वरूप से अलग'' थे. Omicron Variant: कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट के खिलाफ कोविशील्ड और कोवैक्सीन कितनी कारगर? विशेषज्ञों ने बताई यह बड़ी बात

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से यहां आए कोरोना वायरस से पीड़ित इन दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''दो संक्रमित व्यक्तियों में से एक का नमूना कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से अलग है. इसलिए, हमने इसे आईसीएमआर को भेजा. रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं.''

ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अधिकारियों के साथ एक बैठक से पहले, सुधाकर ने कहा कि विदेश से आने वाले और कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के लिए वह संभावित पृथक-वास नियमों पर चर्चा करेंगे.

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की पहचान की गई है, जिसे बेहद संक्रामक बताया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू