एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पेरिस में शुक्रवार से लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस पुलिस ने कहा कि संबंधित नियम 12 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों पर लागू होगा, हालांकि साइकिल या मोटरसाइकिल, अपने वाहनों में यात्रा करने और व्यायाम के दौरान इससे छूट होगी।

विदेश की खबरें | पेरिस में शुक्रवार से लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा

पेरिस पुलिस ने कहा कि संबंधित नियम 12 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों पर लागू होगा, हालांकि साइकिल या मोटरसाइकिल, अपने वाहनों में यात्रा करने और व्यायाम के दौरान इससे छूट होगी।

अधिकारियों ने कहा कि नियम का पालन ​​नहीं करने वालों पर 135 यूरो का जुर्माना लगेगा।

देश में दुकानों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, कार्यालय भवनों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनना पहले से ही अनिवार्य है।

फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के उपायों की घोषणा ऐसे समय की है जब देश में बुधवार को 2,08,000 नए मामले दर्ज किए गए।

ताइपे: चीनी अधिकारियों ने प्राचीन राजधानी शियान के एक करोड़ तीस लाख लोगों को क्रमिक रूप से किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा किया जहां पिछले साल महामारी की शुरुआत में वुहान को बंद किए जाने के समय से ही लॉकडाउन है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंत्रालय ने रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद के लिए आसपास के प्रांतों से संपर्क किया है।

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की स्वास्थ्य सुरक्षा परिषद ने क्यूबा के तीन खुराक वाले कोविड रोधी अब्दाला टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

क्यूबा ने अब्दाला को घरेलू उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है और वियतनाम तथा वेनेजुएला को तीन-खुराक वाले टीके का वाणिज्यिक निर्यात शुरू कर दिया है।

लास वेगास: लास वेगास नए साल की पूर्व संध्या के समारोहों को रद्द या छोटा नहीं कर रहा है।

लास वेगास स्ट्रिप पर नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों में तीन लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम को पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।

टोरंटो: पूरे कनाडा में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई प्रांतों को और अधिक प्रतिबंध लगाने पड़ रहे हैं।

ओंटारियो, क्यूबेक और मैनिटोबा प्रांतों ने बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आने की सूचना दी। पिछले 24 घंटों में क्यूबेक में संक्रमण के 13,000 से अधिक, ओंटारियो में 10,436 और मैनिटोबा में 947 नए मामले सामने आए।

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के चलते वेस्टमिंस्टर केनेल क्लब का वार्षिक डॉग शो स्थगित करना पड़ा है।

मिलान: इटली सरकार ने बुधवार को उन लोगों के लिए नए प्रतिबंध लागू कर दिए जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है तथा बूस्टर खुराक ले चुके लोगों के लिए पृथक-वास की अवधि को घटा दिया।

न्यू ऑरलियन्स: लुइसियाना में कोविड​​​​-19 की मौत का आंकड़ा बुधवार को 15,000 तक पहुंच गया, और न्यू ऑरलियन्स के चिड़ियाघर ने कहा कि उसके शेरों की आधी संख्या संक्रमित पाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).