एजेंसी न्यूज

'ऐसा डर पहले कभी नहीं लगा, इंडिगो फ्लाइट में मौत से हुआ सामना'! TMC नेता सागरिका घोष ने बयां किया खौफनाक मंजर

श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान के खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतरने के पल को याद करते हुए तृणमूल कांग्रेस की नेता सागरिका घोष ने बुधवार को कहा कि ‘‘यह मौत के करीब पहुंचने जैसा अनुभव था.

'ऐसा डर पहले कभी नहीं लगा, इंडिगो फ्लाइट में मौत से हुआ सामना'! TMC नेता सागरिका घोष ने बयां किया खौफनाक मंजर

नयी दिल्ली, 22 मई : श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान के खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतरने के पल को याद करते हुए तृणमूल कांग्रेस की नेता सागरिका घोष ने बुधवार को कहा कि ‘‘यह मौत के करीब पहुंचने जैसा अनुभव था.’’ तृणमूल का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर जाने वाली उस उड़ान में सवार था, जिसमें खराब मौसम के कारण व्यवधान उत्पन्न हुआ. इस विमान में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुइयां और ममता ठाकुर शामिल थे.

दिल्ली से बुधवार को 220 से अधिक लोगों को लेकर श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान खराब मौसम की वजह से प्रतिकूल परिस्थितियों में फंस गई, जिसके बाद पायलट ने श्रीनगर में विमान यातायात नियंत्रण को ‘आपात स्थिति’ की सूचना दी और फिर उसे सुरक्षित रूप से श्रीनगर में उतारा गया. यह भी पढ़ें : Blood Cancer Cure: अब सिर्फ 9 दिन में खत्म हो जाएगा ब्लड कैंसर, भारतीय डॉक्टरों को मिली बड़ी कामयाबी

सोशल मीडिया पर प्रतिकूल स्थिति के क्षणों के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें घबराए हुए यात्रियों को विमान के हिलने के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है. घोष ने कहा, ‘‘यह मौत के करीब पहुंचने का अनुभव था. मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है. लोग चीख रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस पायलट को सलाम जिसने हमें उस स्थिति से निकाला. जब हम उतरे तो हमने देखा कि विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).