एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह रही गर्मी, दिन में तेज हवाएं चलने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को सुबह गर्मी रही आौर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह रही गर्मी, दिन में तेज हवाएं चलने के आसार

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली में शुक्रवार को सुबह गर्मी रही आौर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान के 33.7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 और अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले है।

सामान्य तौर पर मानसून 17 सितंबर से वापस जाना शुरू होता है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने की वास्तविक प्रक्रिया मौसम प्रणालियों की गतिशील प्रकृति को देखते हुए आमतौर पर या तो सामान्य समय से पहले या बाद में होती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह करीब सवा नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).