Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत इस सप्ताह से सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है. मंगलवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है.
शिमला, 21 अप्रैल:हिमाचल प्रदेश (Uttar Pradesh) के कांगड़ा जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत इस सप्ताह से सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है.
मंगलवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. प्रशासन ने रोजाना रात आठ बजे से सुबह छह बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगा दी है. यह भी पढ़ें http://cmshindi.letsly.in/india/regular-supreme-court-and-registrars-courts-shall-not-sit-amid-coronavirus-outbreak-860820.htm
कांगड़ा के जिलाधिकारी राकेश प्रजापति ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि हर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

