देश की खबरें | दिल्ली में सर्द रहा सोमवार, वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का दिन सर्द रहा और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का दिन सर्द रहा और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम, 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज गिया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने और हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इस बीच, शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
पड़ोसी इलाकों, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 317, गाजियाबाद में 310 और नोएडा में 321 रहा, जोकि बहुत खराब श्रेणी में आता है। ग्रेटर नोएडा (272) और गुरुग्राम (253) में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2021 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

