एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह ठंड रही, दोपहर में धूप खिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह ठंड रही, दोपहर में धूप खिली

नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली में मंगलवार को सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पांचवें दिन दिन में ठंड की स्थिति बनी रही।

दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे की स्थिति के कारण 16 जनवरी को दिल्ली जाने वाली या राष्ट्रीय राजधानी से होकर जाने वाली कम से कम 30 ट्रेनें देरी से चल रही थीं।

पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह आसमान साफ रहने और घने से बहुत घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 371 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).