खेल की खबरें | मध्यक्रम के लिये अपनी क्षमता दिखाने का उपयुक्त मौका था : पांडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम के लिये अपनी क्षमता दिखाने का यह उपयुक्त समय था और उन्हें खुशी है कि वह एक अच्छी पारी खेलने में सफल रहे जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था।

दुबई, 23 अक्टूबर अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शीर्ष क्रम की नाकामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम के लिये अपनी क्षमता दिखाने का यह उपयुक्त समय था और उन्हें खुशी है कि वह एक अच्छी पारी खेलने में सफल रहे जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था।

सनराइजर्स को शीर्ष क्रम में कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ से अच्छी शुरुआत मिल रही थी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उसके मध्यक्रम को असली परीक्षा से नहीं गुजरना पड़ा था। रॉयल्स के खिलाफ हालांकि वार्नर और बेयरस्टॉ दोनों जल्दी आउट हो गये जिसके पांडे (नाबाद 83) ने विजय शंकर (नाबाद 52) के साथ मिलकर 140 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिलायी।

यह भी पढ़े | CSK vs MI, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स से हिसाब बराबर करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच होगा कड़ा मुकाबला.

अपनी शानदार पारी के लिये मैन आफ द मैच बने पांडे ने कहा, ‘‘हमारी टीम के मध्यक्रम को लेकर काफी बातें की जा रही थी। यह हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन करने का सबसे उपयुक्त समय था। मैंने (टीम मेंटर वीवीएस) लक्ष्मण सर और कोच से बात की। मैं बहुत नहीं सोचना चाहता था और सही तरह से अपने शॉट खेलना चाहता था। ’’

पांडे आईपीएल में सबसे पहला शतक लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने वर्तमान टूर्नामेंट में दो अर्धशतक बनाये लेकिन चार अवसरों पर दोहरे अंक में पहुंचने में भी नाकाम रहे। इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से एक अच्छी पारी का इंतजार था।

यह भी पढ़े | RR vs SRH 40th IPL Match 2020: मनीष पांडे और विजय शंकर की शानदार हाफ सेंचुरी, हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरू में ही दो अच्छे बल्लेबाज गंवा दिये थे। लेकिन किसी ने कहा कि यह हमारे पास टीम को मैच जितवाने का मौका है। मुझे लंबे समय से इसका इंतजार था। जोफ्रा (आर्चर) अगर तीसरा ओवर करता तो हम उसे संभलकर खेलते। हमने दो लेग स्पिनरों और भारतीय तेज गेंदबाजों को निशाना बनाने की रणनीति बनायी थी। ’’

सनराइजर्स के कप्तान वार्नर ने इसे शानदार प्रदर्शन करार दिया तथा पांडे और शंकर की जमकर तारीफ की।

वार्नर ने कहा, ‘‘यह जबर्दस्त प्रदर्शन था। हम इसी तरह का मैच चाहते थे। यह एक संपूर्ण प्रदर्शन था। यह देखकर अच्छा लगा कि इन दोनों (पांडे और शंकर) को अपनी कड़ी मेहनत का इनाम मिला। हमने पूर्व में शुरू में विकेट नहीं गंवाये थे और इसलिए उन्हें मौका नहीं मिला था। ’’

वार्नर ने जैसन होल्डर की भी प्रशंसा की जिन्होंने अपने पहले मैच में ही 33 रन देकर तीन विकेट लिये।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसन के आने से टीम को अतिरिक्त मजबूती मिली है। उसका कद, उसका अनुभव। वह आज बल्लेबाजी नहीं कर पाया लेकिन वह आलराउंड खिलाड़ी है।’’

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पायी। आर्चर ने वार्नर और बेयरस्टॉ को जल्दी पवेलियन भेज दिया था।

स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की थी। जोफ्रा ने शुरू में ही दो महत्वपूर्ण विकेट ले लिये थे लेकिन हम उन पर दबाव नहीं बना पाये। विकेट बेहतर होता गया। ओस ने भी कुछ भूमिका निभायी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान