देश की खबरें | दिल्ली में सुहाना रहा शनिवार, रविवार को बारिश का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा।
नयी दिल्ली, 18 जून राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे था।
वायु गुणवत्ता का पता लगाने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को शहर में वायु गुणवत्ता इंडेक्स ‘संतोषजनक’ दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

