एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में सुहानी रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में सुहानी रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 25 जून राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, 27 जून से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पालावत ने कहा, ''दिल्ली में साफ आसमान के बीच चलने वाली शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, 27 जून से आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।''

‘‘वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली’’ (सफर) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ एक्यूआई माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).