एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह सुहावनी रही, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह सुहावनी रही, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, सात सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

आईएमडी ने दिन में शहर में मुख्यत: बाद छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).