देश की खबरें | दिल्ली में सुबह रही सुहावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह बादल छाने के साथ ही मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह बादल छाने के साथ ही मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर के कुछ हिस्सों में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को चक्रवातीय तूफान ‘ताउते’ कमजोर पड़ गया था और उसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी भारत के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
हवा में आर्द्रता का स्तर भी 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 रहा और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में दर्ज की गयी।
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

