देश की खबरें | दिल्ली में रहा उमस भरा दिन, अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली में सोमवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई है।
आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत से 93 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम कार्यालय ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

