एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह सर्द रहा मौसम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में सुबह सर्द रहा मौसम

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, ‘‘ यह इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता 402 दर्ज किए जाने के साथ ही एक बार फिर यह ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।

एक्यूआई शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).