देश की खबरें | आईटी, मीडिया क्षेत्र से जुड़े युवाओं में कार्य को लेकर तनाव का स्तर अधिक : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में काम करने वाले 84.3 प्रतिशत और मीडिया से जुड़े 83.5 प्रतिशत युवा कर्मचारियों में काम को लेकर उच्च स्तर का तनाव पाया गया है। राज्य युवा आयोग द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है।

तिरुवनंतपुरम, 28 फरवरी केरल में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में काम करने वाले 84.3 प्रतिशत और मीडिया से जुड़े 83.5 प्रतिशत युवा कर्मचारियों में काम को लेकर उच्च स्तर का तनाव पाया गया है। राज्य युवा आयोग द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है।

केरल युवा आयोग के अध्यक्ष एम. शजर ने बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को यह सर्वेक्षण रिपोर्ट राज्य के मत्स्य पालन, संस्कृति और युवा मामलों के मंत्री साजी चेरियन की उपस्थिति में सौंपी।

सर्वेक्षण के अनुसार, बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के 80.6 प्रतिशत और 75.5 प्रतिशत ‘गिग वर्कर्स’ ने भी कार्य के दौरान तनाव की शिकायत की। ‘गिग वर्कर्स’ उन श्रमिकों को कहा जाता है जिनका काम अस्‍थायी होता है।

रिटेल और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों ने तुलनात्मक रूप से कम कार्य तनाव की सूचना दी। यह रिपोर्ट 18-40 वर्ष की आयु के कर्मचारियों पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई है।

सर्वेक्षण में कुल 1,548 कर्मचारियों ने भाग लिया जो आईटी, गिग अर्थव्यवस्था, मीडिया, रिटेल/औद्योगिक, और बैंकिंग/बीमा क्षेत्र से जुड़े थे।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि 30-39 वर्ष की आयु वर्ग के उत्तरदाताओं में कार्य तनाव का स्तर सबसे अधिक था। 74.7 प्रतिशत महिलाओं में कार्य तनाव 73.7 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में थोड़ा अधिक पाया गया।

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि कार्यस्थलों में अधिक कुशल और सक्रिय मनोरंजन केंद्र स्थापित किए जाएं जो तनाव कम करने में मदद कर सकें और कर्मचारियों को व्यस्त कामकाज के दौरान कुछ राहत दे सकें।

इसमें यह भी कहा गया है कि बड़ी कंपनियों को मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

सर्वेक्षण रिपोर्ट में सरकार को यह सुझाव भी दिया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य बीमा को मानक कर्मचारी लाभ के रूप में अनिवार्य किया जाए जिसमें थैरेपी, काउंसलिंग और मनोरोग उपचार आदि शामिल हों।

राज्य युवा आयोग के अनुसार, सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर चर्चा के लिए ‘आधुनिक कार्य क्षेत्र और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी तीन और चार मार्च को कझाकूतम में आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\