देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
दिल्ली में संसद मार्ग, आईटीओ और चाणक्पुरी जैसे इलाकों के अलावा फरीदाबाद और नोएडा में भी बारिश हुई।
इससे पहले दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद उमस हो गई थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में पांच मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिये सामान्य तापमान है।
शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक, और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

