देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला से बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में आईटी पेशेवर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के साथ बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के साथ बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी आईटी पेशेवर है और भिवंडी के रहने वाले है।
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कई बार बलात्कार करने, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, जानबूझकर अपमान और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया और 10 अगस्त, 2024 से इस साल 23 अप्रैल के बीच उसे प्रताड़ित किया।
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने शिकायतकर्ता की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की भी धमकी दी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने आरोपी से संबंध समाप्त कर लिए। उन्होंने बताया कि वह हालांकि कथित तौर पर पीड़िता के घर गया और उससे रिश्ता हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की।
अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने कथित तौर पर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उनकी तस्वीरें पोस्ट कर दीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)