देश की खबरें | आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह है, 'नया' भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है।

बहराइच, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है।

उन्होंने कहा कि ‘नया भारत’ इसे स्वीकार नहीं कर सकता।

मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े विवादों के बीच आदित्यनाथ ने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति को रौंदने की कोशिश करने वालों आक्रांताओं का जश्न मनाने के खिलाफ चेतावनी दी।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आक्रांताओं का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की जड़ों को मजबूत करना है। नया भारत उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा जो हमारे महान पूर्वजों का अपमान करते हैं और उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने हमारी सभ्यता पर हमला किया, हमारी महिलाओं का अपमान किया और हमारी आस्था पर प्रहार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत की सनातन संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है तब भारत के महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव, हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।’’

उनकी टिप्पणी हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ-2025 के बारे में बोलते हुए आई, जिसे उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा मानव समागम बताया।

उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का हवाला दिया, जिसमें मोदी ने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं और इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है तथा कोई भी देश इस पैमाने पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं कर सकता है। यह भारत की सनातन संस्कृति का प्रमाण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू