देश की खबरें | संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण करना अधिवक्ताओं का कर्तव्य : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि आज की ‘‘चिंताजनक’’ परिस्थितियों में देश के संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण करना अधिवक्ताओं का कर्तव्य है।

जयपुर, 12 अगस्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि आज की ‘‘चिंताजनक’’ परिस्थितियों में देश के संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण करना अधिवक्ताओं का कर्तव्य है।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री-अधिवक्ता संवाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में वकीलों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, मोतीलाल नेहरू आदि सभी वकील थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श समाज के निर्माण में वकीलों की भूमिका अहम होती है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को संविधान की मूल भावनाओं की गहराई से जानकारी होती है और आज की ‘‘चिंताजनक’’ परिस्थितियों में देश के संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण करना अधिवक्ताओं का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के हित में विभिन्न निर्णय किए गए हैं, जिनसे वे लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम पारित करने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है।

एक अन्‍य कार्यक्रम में गहलोत ने राजस्थान विधानसभा के पास विधायकों के लिए नवनिर्मित 160 फ्लैट का भी उद्घाटन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\