एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यह 'चीनी वायरस' है न कि कोरोना वायरस जो सुनने में इटली में कोई खूबसूरत स्थान जान पड़ता है: ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 महामारी नहीं रोक पाने के लिए एक बार फिर चीन पर हमला बोला और इसे 'चीनी वायरस' कहा, साथ ही अपने समर्थकों से अपील की कि वे इसे 'कोरोना वायरस' न बोलें क्योंकि यह नाम सुनने में इटली में कोई 'खूबसूरत स्थान' जैसा लगता है।

विदेश की खबरें | यह 'चीनी वायरस' है न कि कोरोना वायरस जो सुनने में इटली में कोई खूबसूरत स्थान जान पड़ता है: ट्रंप

वाशिंगटन, 23 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 महामारी नहीं रोक पाने के लिए एक बार फिर चीन पर हमला बोला और इसे 'चीनी वायरस' कहा, साथ ही अपने समर्थकों से अपील की कि वे इसे 'कोरोना वायरस' न बोलें क्योंकि यह नाम सुनने में इटली में कोई 'खूबसूरत स्थान' जैसा लगता है।

पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से मंगलवार को कहा कि अगर वह दोबारा निर्वाचित होते हैं तो अगले चार वर्ष में उनका प्रशासन अमेरिका को उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया का महाशक्ति बना देगा और अमेरिका की 'चीन पर निर्भरता को हमेशा के लिए खत्म कर देगा।'

यह भी पढ़े | Time’s 100 Most Influential List 2020: टाइम मैगजीन के दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में फिर पीएम मोदी, इन भारतीयों का नाम भी शुमार.

उन्होंने तीन नवंबर को होने वाले चुनाव को ' आर्थिक अस्तित्व का मुद्दा' करार देते हुए कहा कि महामारी से पहले अमेरिका आर्थिक स्तर पर अच्छा कर रहा था।

उन्होंने कहा, '' आपका पिछला साल काफी अच्छा रहा था और आप अपने रास्ते पर सही जा रहे थे-चीन ने जो किया उससे मैं बेहद दुखी हूं। उन्होंने महामारी को फैलने दिया। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। हमने दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश का निर्माण किया। और अब भी हम ऐसा कर रहे हैं।''

यह भी पढ़े | Chinese Economy Back On Track: महामारी के प्रभाव से बाहर निकली चीनी अर्थव्यवस्था.

ट्रंप ने कहा, '' यह चीनी वायरस है। यह कोरोना वायरस नहीं है। कोरोना सुनने में लगता है कि इटली का कोई स्थान हो-एक खूबसूरत स्थान। कोरोना,नहीं? यह चीनी वायरस है। वे यह नहीं कहना चाहते हैं। आप जानते हैं कि अतिवादी वामपंथी इसे नहीं कहना चाहते हैं।''

अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी कोरोना वायरस को चीनी वायरस कह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).