एजेंसी न्यूज

वाहन क्षेत्र के लिए परिचालन शुरू करना अब भी चुनौतीपूर्ण: अशोक लेलैंड

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन सोंधी ने कहा कि उद्योग के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय के जरिये मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के लिए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करना जरूरी है, जिससे वह देश के आर्थिक पुनरोद्धार में योगदान दे पाए।

वाहन क्षेत्र के लिए परिचालन शुरू करना अब भी चुनौतीपूर्ण: अशोक लेलैंड
जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने कहा है कि वाहन क्षेत्र के लिए परिचालन फिर से शुरू करना अब भी चुनौतीपूर्ण है। कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच सरकार ने कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से परिचालन शुरू करने की अनुमति दी है।

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन सोंधी ने कहा कि उद्योग के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय के जरिये मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के लिए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करना जरूरी है, जिससे वह देश के आर्थिक पुनरोद्धार में योगदान दे पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, सरकार ने वाहन क्षेत्र को कुछ इलाकों में निश्चित नियम और शर्तों के साथ चरणबद्ध तरीक से परिचालन शुरू करने की अनुमति दी है, लेकिन उद्योग के लिए अभी परिचालन शुरू करना काफी चुनौतीपूर्ण है।’’

सोंधी ने कहा कि वाहन क्षेत्र के ओईएम सहायक क्षेत्र पर निर्भर हैं। ‘‘ऐसे में वाहनों के उत्पाइन के लिए पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला का सुगम प्रवाह जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि मान लें कि ओईएम उत्पादन यूनिट ग्रीन क्षेत्र मे है, लेकिन यदि कोई छोटा सा पुर्जा आपूर्ति करने वाली सहायक इकाई रेड क्षेत्र में है, तो ऐसे में वाहन के लिए कलपुर्जा उपलब्ध नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में उत्पादन करना असंभव है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).