देश की खबरें | राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो रही, तापमान भी गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ भागों में आंधी बारिश का दौर पिछले दो-तीन दिन से जारी है।
जयपुर, दो जून एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ भागों में आंधी बारिश का दौर पिछले दो-तीन दिन से जारी है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू में 30.6 मिलीमीटर, पिलानी में 21.8 मिलीमीटर, राजधानी जयपुर में 9.2 मिलीमीटर, सीकर में 9 मिलीमीटर और गंगानगर में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फलौदी में 42.8 डिग्री, बाडमेर-जैसलमेर में 41.8-41.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 41.5 डिग्री, जयपुर में 36 डिग्री, अजमेर में 36.6 डिग्री, पिलानी में 31.7 डिग्री, डबोक में 36.2 डिग्री, जोधपुर में 40 डिग्री, बीकानेर में 38.3 डिग्री, गंगानगर में 26.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
सीकर में सबसे कम रात का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 20.3 डिग्री, गंगानगर में 22.3 डिग्री और अन्य प्रमुख शहरों में 23.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
जयपुर में बुधवार को सुबह बादल गरजे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को चूरू में सर्वाधिक 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। विक्षोभ का असर अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के कुछ भागों में बना रहेगा।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को एक बार पुनः बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं जिलों और जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में आंधी बारिश जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि आगामी एक दो दिन तक जोधपुर संभाग के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालौर व आसपास के जिलों में तेज आंधी, बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना है।
उन्होंने बताया कि उदयपुर संभाग के जिलों में तीन से पांच जून के दौरान कहीं कहीं बादलों की गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

