देश की खबरें | पारी का आगाज करना भाता है लेकिन फिनिशर की भूमिका निभाने के लिये भी तैयार हूं : रहाणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंजिक्य रहाणे को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करना पसंद है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में शीर्ष क्रम में कई बल्लेबाजों की मौजूदगी से भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘फिनिशर’ की भूमिका निभानी पड़ सकती है जिसके लिये वे पूरी तरह से तैयार हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त अंजिक्य रहाणे को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करना पसंद है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में शीर्ष क्रम में कई बल्लेबाजों की मौजूदगी से भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘फिनिशर’ की भूमिका निभानी पड़ सकती है जिसके लिये वे पूरी तरह से तैयार हैं।

इस साल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले रहाणे के लिये शीर्ष क्रम में जगह बनाना मुश्किल होगा क्योंकि टीम में शिखर धवन और पृथ्वी साव हैं जिनके बाद श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर और ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिये उतर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन पर EDMC ने की बड़ी कार्रवाई, पार्षद सदस्यता रद्द की.

रहाणे से टीम में अपनी भूमिका के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता। हमें इंतजार करना होगा क्योंकि अभी हमें अभ्यास सत्र शुरू करना है और तभी इस पर बात होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने पूरे करियर के दौरान पारी का आगाज किया और मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया। लेकिन यह पूरी तरह से टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा कि वह टीम में मुझे क्या भूमिका देना चाहते हैं। मैं वह भूमिका शत प्रतिशत निभाऊंगा।’’

यह भी पढ़े | संसदीय समितियों से जुड़ी सूचनाएं मीडिया को लीक करने से बचें: एम वेंकैया नायडू.

क्या टी20 में फिनिशर की भूमिका उनके अनुकूल होगी, तो रहाणे ने कहा कि वह इसके लिये तैयार हैं।

टी20 क्रिकेट में 196 मैचों में 4988 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘अगर मुझे नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी के लिये कहा जाता है तो निश्चित तौर पर ऐसा करना चाहूंगा क्योंकि यह मेरे लिये नयी भूमिका होगी और इससे मुझे अपना खेल को विस्तार देने में मदद मिलेगी। इसलिए अगर आप मुझसे पूछते हो तो मेरा जवाब हां होगा, मैं तैयार हूं। ’’

रहाणे को अब भी पिछले साल विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं बन पाने की निराशा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा वास्तव में मानना है कि मुझे विश्व कप में नंबर चार बल्लेबाज के तौर पर होना चाहिए था। यह अब अतीत की बात है और लक्ष्य वनडे टीम में वापसी करना और सीमित ओवरों की क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\