एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | उम्मीद है कि भारत श्रृंख्ला के दौरान 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत होगी: वार्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस साल स्वदेश में भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में ‘कम से कम 25 प्रतिशत’ को देखना चाहते थे।

खेल की खबरें | उम्मीद है कि भारत श्रृंख्ला के दौरान 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत होगी: वार्नर

दुबई, 20 सितंबर आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस साल स्वदेश में भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में ‘कम से कम 25 प्रतिशत’ को देखना चाहते थे।

वार्नर ने कहा कि वे अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से भारत के खिलाफ होने वाली इस श्रृंखला को लेकर उत्सुक हैं।

यह भी पढ़े | DC Vs KXIP IPL Match 2020: आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगी भिड़ंत.

वार्नर ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मैं दौरे को लेकर काफी उत्साहित हूं जो दो बेहद प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच शानदार जंग होगी। और उम्मीद करता हूं कि कम से कम 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दी जाएगी जैसा कुछ फुटबॉल मैचों के दौरान किया गया। यह शानदार होगा।’’

इसी हफ्ते विक्टोरिया राज्य के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा था कि उनकी सरकार बाक्सिंग डे टेस्ट और आस्ट्रेलिया ओपन के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति देने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया और टेनिस आस्ट्रेलिया साथ बात कर रही है।

यह भी पढ़े | MI vs CSK 1st IPL Match 2020: शानदार प्रदर्शन के लिए Ambati Rayudu को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’.

वार्नर यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुआई करने ही तैयार कर रहे हैं।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में और दर्शकों के बिना आईपीएल में खेलने की चुनौती पर वार्नर ने स्वीकार किया कि यह बिलकुल अलग और मुश्किल काम होगा।

मौजूदा आईपीएल स्वास्थ्य सुरक्षा के कड़े नियमों के बीच खेला जाएगा जिसमें टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक पांचवें दिन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का कोविड-19 परीक्षण होगा।

वार्नर ने कहा, ‘‘कुछ लोगों के लिए इतने लंबे समय तक परिवार से दूर रहना मुश्किल होगा। लेकिन मुझे लगता है कि प्रतियोगिता शुरू होने के बाद खिलाड़ियों का ध्यान मुकाबलों पर अधिक होगा। मुझे लगता है कि बीसीसीआई और मेजबान ने आईपीएल के आयोजन के लिए शानदार काम किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).