देश की खबरें | एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की बात : हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि हांगझोउ में शनिवार से शुरू हो रहे 19वें एशियाई खेलो के उद्घाटन समारोह में देश का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है ।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि हांगझोउ में शनिवार से शुरू हो रहे 19वें एशियाई खेलो के उद्घाटन समारोह में देश का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है ।

भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को हरमनप्रीत और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 655 सदस्यीय भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया ।

अतीत में धनराज पिल्लै (1998 और 2002), ज्योति सुनीता कुल्लू (2006), गगन नारंग (2010) , सरदार सिंह (2014) और नीरज चोपड़ा (2018) भारत के ध्वजवाहक रह चुके हैं ।

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ लवलीना बोरगोहेन के साथ संयुक्त रूप से भारत का ध्वजवाहक होना मेरे लिये फख्र की बात है । यह बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी है । मैं भावविभोर हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं लवलीना को भी इस मौके के लिये बधाई देना चाहता हूं । मैं जिस जुनून और प्रतिबद्धता के साथ खेलता आया हूं, उसी के साथ टीम की अगुवाई करूंगा । इन खेलों में हमारे देश की एकता और विविधता की भी बानगी मिलेगी और मैं पूरे गर्व के साथ अपना ध्वज थामूंगा ।’’

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने भारत के लिये सर्वाधिक छह गोल दागे थे । हाल ही में उनकी कप्तानी में भारत ने चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है ।

भारतीय टीम की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी पूरी टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है । हमारा पहला फोकस ग्रुप चरण से आगे जाना है । हम किसी प्रतिद्वंद्वी को हलके में नहीं लेंगे । हर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिसे सीधे क्वालीफाई करना है ।’’

भारतीय टीम को पूल ए में पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उजबेकिस्तान के साथ रखा गया है । पूल बी में कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया है ।

भारतीय टीम रविवार को उजबेकिस्तान से पहला मैच खेलेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान